लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कोविड-19 वायरस के नये वैरियन्ट बी-1.1.529 (ओमीक्रोन) के रोकथाम हेतु बैठक



सत्यबन्धु भारत, प्रेम विश्वकर्मा

लखनऊ। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी द्वारा कोविड-19 वायरस के नये वैरियन्ट बी-1.1.529 (ओमीक्रोन) के रोकथाम हेतु बैठक कर समस्त अधीनस्थ को आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा समस्त वायरस को किसी भी दशा में फैलने से रोकने के लिए शहर में विशेष सफाई व्यवस्था व सैनिटाइजेशन कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। इसके अतिरिक्त फागिंग/चूना इत्यादि का प्रयोग कर शहर को स्वच्छ बनाया जाय। 


वायरस के नये वैरियन्ट की रोकथाम हेतु गठित मोहल्ला निगरानी समिति (सर्विलासं टीम) को पूर्व से अधिक सुदृढ़ करते हुए पुनः सक्रिय करने के निर्देश दिये गये। जोनल अधिकारियों को कहा गया है कि वह गठित मोहल्ला निगरानी समितियों के साथ बैठक कर पूर्व से अधिक सतर्कता बरतते हुए सक्रिय रूप से कार्य करें। किसी भी वायरस ग्रसित प्रकरण की जानकारी होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करते हुए निर्गत प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यवाही करें। साथ ही निगरानी समिति अपने क्षेत्र में नये वायरस के संबंध में नागरिको को जागरुक करते हुए उसकी रोकथाम के उपायो का शत-प्रतिशत पालन कराये।