सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। स्वतंत्राता के 75 वर्ष पूर्ण होने के पूर्व वर्ष भर आयोजित किया जाना वाला आजादी का अमृत महोत्सव कई अर्थों में बहुत विशेष है, जब सम्पूर्ण विश्व अच्छे स्वास्थ्य सुरक्षित भोजन व स्वास्थ्य जीवन शैली के महत्व को समझ चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के दृष्टिगत ईट राईट मेले का आयोजन दिनांक 12 से 18 दिसम्बर, 2021 तक लखनऊ में किया जा रहा है, जिसका शुभारम्भ उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्राण बोर्ड के मा0 अध्यक्ष श्री जे0पी0एस0 राठौर द्वारा कार्यक्रम में आये अतिथिगण/महानुभावों के गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
ईट राईट मेले को सम्बोधित करते हुए नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा मेले में स्कूल/कालेज से आये छात्रागण/जनसामान्य के साथ-साथ समस्त लखनऊवासियों को पर्यावरण के प्रति जागृत करते हुए हेल्दी व हाईजेनिक फूड एवं स्वच्छ जल के उपयोग पर बल देते हुए अनुरोध किया गया कि वह अपने घरों के बचे/छूटे हुए भोजन तथा सूखे कचड़े को घरों के बाहर न फैलायें और न फैलाने दें। इस हेतु लखनऊ नगर निगम से कूड़ा/कचड़ा लेने हेतु अधिकृत किये गये वाहनों को ही कूड़ा/कचड़ा दें। यह भी ध्यान दें कि पर्यावरण के दृष्टिगत बचे हुए भोजन इत्यादि का गीला एवं सूखा कूड़ा-कचड़ा अलग-अलग एकत्रा कर ही नगर निगम के अधिकृत वाहनों को दें। पर्यावरण को देखते हुए लखनऊवासियों से यह भी अपील की गयी कि वह पालीथीन का प्रयोग न करें तथा पैकिंग खाद्य पदार्थों के खाली किये गये पालीथीन पैक इत्यादि को नजदीकी डस्टबिन में ही डाले। इस प्रकार के पैक पार्को/सार्वजनिक स्थानों पर व नालों/नालियों में न फेंके और न फेंकने दें, ताकि मिट्टी, पानी एवं वायू प्रदूषित न हो और स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का लाभ हमारे नगरवासियों को प्राप्त हो सके।
