वीरांगन विशाल कश्यप् की एक पहल संस्था की तरफ से दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य में तकरीबन 100 से ज्यादा दिव्यांग महिला पुरूषों में कंबल किए गए कंबल वितरित
लखनऊ! वीरांगना विशाल कश्यप् की एक पहल संस्था पिछले कई वर्षों से महिलाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और उनके रोजगार के लिए देश भर में कार्य कर रही है। अभी तक संस्था द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम, पिंक लेटर बाक्स, स्वास्थ्य के लिए सबसे सस्ते सेनेटरी पैड का निर्माण तथा वितरण, उनके रोजगार के लिए वीरांगना संस्था द्वारा घरेलू उत्पादों का निर्माण किया जा रहा था। इसी श्रेणी में विशाल कश्यप् ने आगे आकर दिव्यांगों हेतु विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर दिव्यांगों के हितों के लिए कई योजनाओं का शिला रखी और आज बीकेटी के एक गांव में उन्होंने अपनी संस्था के कई पदाधिकारियोें के साथ पहुंचकर तकरीबन 100 से ज्यादा दिव्यांगों को सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरित किए और उनकी समस्याओं को सुना और आने वाले दिनों में उनके रोजगार हेतु कई योजनाओं पर चर्चा की। उनके साथ उनकी संस्था की राष्ट्रीय समन्योक प्रिया मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रेरणा कपूर, वीरांगना लखनऊ के अध्यक्ष रंजीता स्वरूप, उपाध्यक्ष रेहाना परवीन तथा कोषाध्यक्ष सपना मिश्रा उपस्थित रही
