भारती एन आइडल ऑफ हयूमैनटी एन्ड कमपैशन फाउंडेशन को हमारे ब्रांड एंबेसड करण मलिक पर एसपायरिग शी महिला अचीवर्स के 7वें संस्करण शिखर सम्मेलन 2021 में 'अंतर्राष्ट्रीय मानवीय पुरस्कार' ( INTERNATIONAL HUMANITARIAN OF THE YEAR) 2021 से किया गया सम्मानित।
आपको बता दें कि करण मलिक एक अभिनेता, मॉडल, इंजीनियर और परोपकारी व्यक्तित्व हैं। वह मिस्टर इंडिया अमेरिका 17-18 का टाइटल विनर भी है।
वह काफी लंबे समय से भारती फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं और फाउंडेशन को अपना दिली सहयोग, समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कई फैशन ब्रांड जैसे लैकोस्टे, गैप, थॉमस पिंक, स्मोक मी और गेस के लिए शूटिंग भी की है। इसके अलावा उन्होंने न्यूयॉर्क फैशन वीक, मियामी फैशन वीक और लॉस एंजिल्स फैशन वीक में भी रैंप वॉक किया है और पुरुषों के फैशन के तहत एबीसी न्यूज, फॉक्स 5 न्यूज, फॉक्स 45, डब्ल्यूजेएलए नेटवर्क जैसे कई अमेरिकी टीवी नेटवर्क पर भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर चुके हैं।
करन मलिक भारती के लिए सम्मानित अतिथि भी थे - भारती एन आइडल ऑफ हयूमैनटी एन्ड कमपैशन फाउंडेशन में मिस एंड मिसेज भारत 2021 (सुंदर योद्धाओं को समर्पित) प्रस्तुत किया था, जहां उन्होंने मजबूत योद्धाओं को उनकी ताकत और वीरता के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें भारती फाउंडेशन के माध्यम से पुरस्कार राशि से सम्मानित किया।
भारती एन आइडल ऑफ हयूमैनटी एन्ड कमपैशन की पूरी टीम के साथ संस्थापक सविता राणा भारती, श्रीमती दया राणा और एश्वर्या उपाध्याय,"अंतर्राष्ट्रीय मानवीय पुरस्कार" प्राप्त करने के लिए करण मलिक को बधाई दी और कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे अभिन्न स्तंभ एवं फाउंडेशन के ब्रांड एंबेसडर को इस बड़े सम्मान से सम्मानित किया गया वास्तव में यह सम्मान मानवतावादी लोंगो के लिए उत्साह, ऊर्जा बढ़ाकर और संकल्प के साथ समाज में मानवता की ज्योति को निरंतर लेकर चलने की प्रेरणा देता है।
