सत्यबन्धु भारत
भारती एन आइडल ऑफ हयूमैनटी एन्ड कमपैशन की संस्थापक - मानवता और करुणा की आदर्श सविता राणा भारती और दया राणा के साथ काम कर रही क्रिएटिव डायरेक्टर ऐश्वर्या उपाध्याय को 23 अक्टूबर 2021 को मुंबई में आयोजित एस्पायरिंग शी वूमेन अचीवर्स 7वें संस्करण शिखर सम्मेलन 2021 में सम्मानित किया गया। इसकी संस्थापक सोम्यता तिवारी है जिनके द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।
'बेस्ट ऑर्गनाइजर ऑफ ऑनलाइन इवेंट मिस एंड मिसेज भारत 2021'
जो कि एसिड अटैक सरवाइवर्स को समर्पित था,का अवॉर्ड सविता राणा भारती को और 'बेस्ट मॉडल/ब्लॉगर/क्रिएटिव डायरेक्टर ऑफ मिस एंड मिसेज भारत 2021' का अवॉर्ड ऐश्वर्या उपाध्याय को मुख्य अतिथि चित्रा किशोर वाघ (बीजेपी) ने दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष महाराष्ट्र) और श्वेता शालिनी (भाजपा प्रवक्ता) भी इस दौरान मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त करण मलिक 'भारती एन आइडियल ऑफ ह्यूमिनिटी एंड कैम्पेशन के ब्रांड एंबेसडर को उनकी निस्वार्थ सामाजिक सेवाओं के लिए 'अंतर्राष्ट्रीय मानवीय' पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में विभिन्न पृष्ठभूमि से जाने-माने लोग शामिल थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्रा किशोर वाघ, उपाध्यक्ष भाजपा महाराष्ट्र और विभिन्न जानी मानी हस्तियों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।।
श्वेता शालिनी, तनुश्री दत्ता
निकिता गांधी, निहारिका रायज़ादा, विश्वजीत प्रधान, रीवा अरोड़ा, शाहिद माल्या, संगीता कपूर, कुशाग्रे दुआ,
कार्यक्रम में हिमानी शिवपुरी आदि लोग मौजूद रहे।
