लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दूसरों की खुशी से ही वास्तविक खुशी मिलती है: रागिनी श्रीवास्तव

 


सत्यबन्धु भारत, प्रेम विश्वभूषण


लखनऊ। देश, समाज की सेवा करने के लिए किसी को बहुत योजना बनाने की ज़रूरत नहीं है बस जहाँ कुछ अच्छा होता है वहाँ आप अपनी स्थिति अनुसार सहभागिता करके बदलाव की बयार में सहभागी बन सकते हैं। इसी तरह के कुछ विचारों के साथ रागिनी श्रीवास्तव लखनऊ की जानी मानी समाजसेविका कहीं वैक्सीनेशन कैम्प,कहीं ब्लड डोनेशन तो कहीं किसी के इलाज के लिए दवाओं का इतंजाम अपने व्यक्तिगत खर्चे से करती रहती हैं । इसी क्रम में लखनऊ, 15 नवंबर 2021: ओमेक्स फाउंडेशन द्वारा 15 नवंबर को आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत ग्यारह जोड़ों ने एक दूजे का हाथ जीवन भर के लिए थाम लिया। यह आयोजन सुषमा रोहतास गोयल की अध्यक्षता में चल रहे ओमेक्स फाउंडेशन द्वारा लखनऊ के अंतर्राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, ओमेक्स न्यू हज़रतगंज में आयोजित हुआ था।



सामूहिक विवाह में सभी जोड़ों को दैनिक जीवन में उपयोग आने वाले सभी सामान भी उपहार स्वरुप दिए गए। यह सामूहिक विवाह आयोजन समाज में हासिये पर रहने वाले गरीब और वंचित लोगों के लिए किया गया था। फाउंडेशन से जुड़ी कार्यक्रम की समन्यवक शालिनी तिवारी के नेतृत्व में वर-वधु के सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया और आने वाले सभी आगंतुको के लिए खान-पान की व्यवस्था की गयी थी। इस अवसर पर गोयल परिवार एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। इस सराहनीय प्रयास में रागिनी श्रीवास्तव के द्वारा सभी ग्यारह जोड़ो को टी सेट,कैसराल सेट एवं सभी जोड़ो को उपहार स्वरूप कुछ धनराशि लिफाफे में देकर समाज के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की। रागिनी श्रीवास्तव आये दिन किसी न किसी असहाय, ज़रूरतमंद की मदद किया करती हैं उनका कहना है कि किसी की मदद करना ईश्वर द्वारा सिखाया गया मार्ग है और इस तरह के कार्यो से जो खुशी मिलती है वह मैं बयां नहीं कर सकती हूँ। 


इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी कन्यादान के लिए अपना योगदान दिया है। जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी ऋषि सरदाना, अंकिता अवस्थी, शालिनी चौबे, दीपक अग्रवाल, पवन कुमार सोनी, प्रीत कौर नीमा पंत, वर्षा वर्मा, आशुतोष चौबे, सुधा शुक्ला, सुमन सरोज एवं इनसे जुड़े संस्थाओं एवं समाज के अन्य जागरूक लोगों ने कन्यादान में अपना योगदान दिया है। ओमेक्स फाउंडेशन, इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम जैसे सामाजिक कार्य में योगदान देने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया है और उन्हें सम्मानित भी किया ।