लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा वंचित वर्ग के लिए निःशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन



नीशू वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन फरीदी नगर की झुग्गियों के बीच किया गया। 

सभी बच्चो एवम महिलाओं का निशुल्क चेकअप डाक्टर शाज़िया सिद्दीकी जी द्वारा किया गया। उनके द्वारा सभी को मुफ्त इलाज दिया गया और जिस बच्चे या महिला के दांतों में फीलिंग या तार बांधने की आवश्यकता थी उसको उन्होंने अपने क्लीनिक पर बुलाया है ,जहां उनका इलाज पूरी तरह निशुल्क किया जाएगा।



नीशू वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष गुंजन वर्मा ने बताया की फाउंडेशन द्वारा ऐसे मेडिकल कैंप पिछले काफी समय से जगह जगह पर लगाए जा रहे हैं जिससे जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम जिन लोगों के सहयोग से संभव हुआ इंदर पाल सिंह, शंकर वर्मा, फाउंडेशन की लखनऊ प्रभारी सीमा राय , एवम् फाउंडेशन की सदस्य सरूपा तिवारी रही।