लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

महाविद्यालय में लगा वृहद वैक्सिनेशन कैंप

 


सत्यबन्धु भारत

कोविड - 19 टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत शनिवार को कुटीर पी जी कॉलेज चक्के  के कैंपस में महाविद्यालय प्रशासन , प्राथमिक चिकित्सा इकाई , जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर और प्राथमिक चिकित्सा केंद्र जलालपुर के सौजन्य से एक कोविड - 19  टीकाकरण कैंप आयोजित  किया गया । इस  वृहद वैक्सिनेशन कैंप में महाविद्यालय के उन सभी छात्र छात्राओं का टीकाकरण किया गया  जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक थी और  जिन्होंने एक भी डोज नहीं लगवाई थी या जिनकी दूसरे डोज की अवधि चल रही थी  । इस कैंप का उद्देश भारत सरकार द्वारा वृहद टीकाकरण अभियान को आगे बढ़ाना एवं देश के सभी नागरिकों को मुफ्त टीका  उपलब्ध कराना है  ।इस टीकाकरण कैंप की औपचारिक शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर डॉ रमेश मणि त्रिपाठी ने पी एच सी से आए डॉक्टरों का माल्यार्पण करके किया जबकि कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग के शिक्षक एवं पत्रकार पंकज कुमार मिश्रा ने किया ।  टीकाकरण कैंप में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र जलालपुर से डॉ हेमंत यादव , डॉ अजीत कुमार यादव , डॉ दिनेश कुमार सिंह , डॉ रंजना राय , ए एन एम नेहा राय और रीमा उपस्थित रहीं । कैंप के संयोजक मंडल में डॉ एन पी मिश्र , डॉ श्री निवास तिवारी , डॉ मनीष सोनकर , डॉ संजय यादव , अजित कुमार मिश्र रहें ।  महाविद्यालय के कैंपस में आयोजित इस कैंप में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।

किसी भी खबर, लेख, कविता, कहानी, साक्षात्कार, विज्ञापन या सत्यबन्धु भारत से जुड़कर पत्रकारिता करने के इच्छुक व्यक्ति संपर्क करें:-9628606263