सत्यबन्धु भारत, संवाददाता
भारती एन आइडल ऑफ हयूमैनटी एन्ड कमपैशन की फाऊडर सविता राणा भारती को एस्पायरिंग शी वूमेन अचीवर्स अवार्ड्स 7वें संस्करण शिखर सम्मेलन 2021 में 'मिस एंड मिसेज भारत 2021' के ऑनलाइन कार्यक्रम के सर्वश्रेष्ठ आयोजक के रूप में सम्मानित किया गया।
संस्थापक सौम्यता तिवारी ने यह सम्मान फाउंडेशन की तरफ से मौजूद ऐश्वर्या उपाध्याय को प्रदान किया।
सविता राणा के फाउंडेशन द्वारा आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम एसिड अटैक सरवाइवरस को समर्पित था।
ऑनलाइन पेजेंट मिस एंड मिसेज भारत 2021 में ब्यूटी को बेहद अलग ढंग से प्रस्तुत किया गया जिसका देश-विदेश की तमाम हस्तियों ने जबरदस्त समर्थन दिया था।
कार्यक्रम में सभी ने सविता राणा भारती के इस तरह के आयोजन की गंभीरता को स्वीकार किया और श्रीमती चित्रा वाघ ने सविता राणा भारती को बेस्ट इवेंट ऑर्गनाइजर के सम्मान से नवाजा।
सविता राणा भारती कहती हैं "भारती एन आइडल ऑफ हयूमैनटी एन्ड कमपैशन की पूरी टीम के लिए यह एक गौरवशाली क्षण था।" सविता राणा भारती का मानना है कि सौंदर्य के संबंध में समाज द्वारा लगाई गई बाधाओं को बदलना चाहिए क्योंकि उनका मानना है कि सुंदरता बाहरी गुण नहीं है बल्कि यह एक आंतरिक गुण है जो व्यक्ति के दिल में निहित है। समाज की बेहतरी के लिए उनका निरंतर प्रयास यह दर्शाता है कि सविता राणा भारती एक ऐसी महिला हैं जो दृढ़ता से मानती हैं कि मानवता ही एकमात्र धर्म है।
सविता राणा भारती भी अपने आगामी उपक्रमों के साथ पूरी तरह से तैयार हैं और आने वाले वर्षों में ऐसे और आयोजनों को अंजाम देने की योजना बना रही हैं जो समाज पर एक प्रेरक और सकारात्मक प्रभाव छोड़ेंगे।
इस कार्यक्रम मे जानी मानी हस्तियाँ शामिल थीं । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चित्रा किशोर वाघ, उपाध्यक्ष भाजपा महाराष्ट्र और विभिन्न हस्तियों को सम्मानित किया गया जिनमे श्वेता, शालिनी, तनुश्री दत्ता, निकिता गांधी, निहारिका रायज़ादा, विश्वजीत प्रधान, रीवा अरोड़ा, शाहिद माल्या, संगीता कपूर, कुशाग्रे दुआ के साथ कार्यक्रम में हिमानी शिवपुरी भी मौजूद रहीं।
