लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

दिवाली की पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय दो बच्चों की मिट्टी में दबकर हुई मौत



बेहटागोकुल,हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिकंदरपुर बाजार के पश्चिम निकले नाले के किनारे पुताई के लिए मिट्टी खोद रहे दो मासूम छात्रों की मिट्टी ढह जाने से मलबे में दबकर दोनों छात्रों की मौत हो गई। वहां पर मौजूद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे हैं, ग्रामीणों ने दौड़कर कर देखा तो दो बच्चे मलबे में दबे थे मलबे को हटाकर बाहर निकाला। लेकिन जब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।


रिपोर्ट मुनीश कुमार