लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन



सत्यबन्धु भारत

जी सिल एजुकेशन सोसाइटी की मानवीय पहल नेकी की राह और रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

सोनीपत। जी सिल एजुकेशन सोसाइटी की मानवीय पहल नेकी की राह और रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन शहर के द्रोण विद्यापीठ स्कूल में किया गया। 22 नवंबर से 27 नवंबर तक आयोजित इस शिविर में सैकड़ों शहर वासियों ने हिस्सा लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाया। शिविर में योग अध्यापिका श्रीमती लक्ष्मी गोड जी ने कैंप में पहुंचे व्यक्तियों को आसन, प्राणायाम व ध्यान की शिक्षा दी। 

 इस अवसर पर जी सिल एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष डॉ गौरव शर्मा ने कहा कि आज के इस तनाव भरे जीवन में हमें योग करना बहुत जरूरी हो गया है। योग के द्वारा हम शरीर को तो स्वस्थ रखते ही हैं। इसके साथ-साथ अपने दिमाग को भी स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने बताया कि योग से हम अपने दिमाग के तनाव को भी कम कर सकते हैं। योग आज हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लगाए गए शिविर में सैकड़ों शहरवासी पहुंचे और उन्होंने योगा के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। 

योग शिक्षिका श्रीमती लक्ष्मी गोड  ने बताया कि आज के मशीनी युग में हमने अपने शरीर पर ध्यान देना बिलकुल छोड़ दिया है जिससे हमारा शरीर बीमारियों का अड्डा बनता जा रहा है। उन्होंने बताया कि योग को आज हमारा देश ही नहीं बल्कि पूरा संसार मानता है कि योगा के बिना हम स्वस्थ नहीं रह सकते । उन्होंने बताया कि योगा को बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक कोई भी आसानी से कहीं भी बैठकर कर सकता है । 

इस अवसर पर द्रोण स्कूल के डायरेक्टर हेमंत मुखीजा, आईसीएस कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर परिमल कुमार, वर्मा पैथोलॉजी लैबोरेट्री के डायरेक्टर प्रवीण वर्मा, सोनीपत उजाला सिग्नस हॉस्पिटल से सुरेश कालरा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

किसी भी प्रकार की खबर, लेख, कविता, कहानी, या साक्षात्कार अथवा विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें

मो-9628606263