लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

खुले में बिना ग्रीन शीट लगाये किये जा रहे निर्माण पर नगर निगम सख्त



लखनऊ। वायु प्रदूषण की स्थिति के दृष्टिगत प्रत्येक जोन क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन भवनों के स्वामियों द्वारा खुले में बिना ग्रीन शीट लगाये किये जा रहे निर्माण अथवा खुले स्थानों पर रखी गयी भवन निर्माण सामग्रियों को ढकने तथा मार्गों/फुटपाथों पर से निर्माण सामग्रियों को हटवाते हुए ऐसे भवन स्वामियों के विरूद्ध नोटिस निर्गत कर उनके ऊपर अर्थदण्ड अधिरोपित किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायें जाने के साथ ही खुले में कूड़ा जलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नगर निगम निगम अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही किये जाने हेतु नगर आयुक्त श्री अजय कुमार द्विवेदी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में समस्त नगर अभियन्ताओं/जोनल अधिकारियों द्वारा आज दिनांक 19.11.2021 को निम्नानुसार कार्यवाही की गयी, जिसका जोनवार विवरण निम्नवत् है:-

जोन-1 क्षेत्रांतर्गत वीवीआईपी गेस्ट हाउस, डालीबाग गेस्ट हाउस के पास, बहुखण्डी विधायक निवास के पास, गुरू गोविन्द सिंह मार्ग हुसैनगंज चैराहा के पास, रतन स्कवायर विधान सभा मार्ग व दया निधान पार्क के आस-पास मलवा को मार्गों से हटवाने की कार्यवाही की गयी।

  जोन-2 क्षेत्रांतर्गत गढ़ी कनौरा, तालकटोरा रोड, बालाजी मंदिर के पास, जलालपुर अण्डरपास, राजाजीपुरम, शुक्ला घाट राजाबाजार व डी0ए0वी0 स्कूल के पास से लगभग 20.20 टन मलवा का उठान कराते हुए भवन स्वामियों के विरूद्ध नोटिस जारी करते हुए रू0 5,00/- का जुर्माना वसूला गया।

जोन-3 क्षेत्रांतर्गत गोल मार्केट क्लासिक चैराहा, बादशाह नगर गोल मार्केट, 108, एच0डी0एफ0सी0 चैराहा, क्लासिक चैराहा, रामस्नेही घाट चन्द्रलोक कालोनी अलीगंज, गोल मार्केट महानगर, रहीम नगर से लगभग 36.70 टन मलवा को मार्गों से हटवाने की कार्यवाही की गयी।

जोन-5 क्षेत्रांतर्गत कृष्णा नगर मुख्य मार्ग, इन्द्रलोक कालोनी, ओमनगर तिवारी पुलिया के पास, विद्या पब्लिक स्कूल पवनपुरी के आस-पास के क्षेत्रों में लगभग 8 टन मलवा का उठान कराते हुए भवन स्वामियों के विरूद्ध नोटिस जारी करते हुए रू0 3,000/- का जुर्माना वसूला गया।

जोन-6 क्षेत्रांतर्गत कला कोठी के पास, बंधे के पास हुसैनाबाद व शेखपुर, हबीबपुर सआदतगंज के पास क्षेत्रों से लगभग 8 टन मलवा उठान की कार्यवाही किया गया।

जोन-7 क्षेत्रांतर्गत फैजाबाद रोड के पास इन्दिरा नगर, सेक्टर-3 विकास नगर के पास, सेक्टर-12 इन्दिरा नगर व सेक्टर-19, इंदिरा नगर क्षेत्रा से लगभग 10.50 टन मलबे का उठान कराया गया।

उक्त के अतिरिक्त लखनऊ में बढ़ रहे वायु प्रदूषण, स्मोग के दृष्टिगत नगर निगम द्वारा वायु की गुणवत्ता सुधार हेतु प्रदूषण नियंत्राण हेतु वृहद अभियान के अन्तर्गत विधान सभा रोड, अर्जुनगंज, गोमती नगर, शहीदपथ, बी0आर0 अंबेडकर विश्वविद्यालय, कुकरैल पिकनिक स्पाॅट, राणा प्रताप मार्ग हीवेट रोड, बाला कदर रोड, शिवाजी मार्ग, नाका हिंडोला, अमीनाबाद, मकबूलगंज, नरपतखेड़ा, आईटी चैराहा, तेजीखेड़ा, मीना बेकरी रोड विकास नगर, टेढ़ी पुलिया, चारबाग, तालकटोरा, पुरनिया, कैसरबाग, हजरतगंज, विकास नगर, इंदिरागांधी प्रतिष्ठान मोहान रोड, सुंदरबाग, घसीयारी मण्डी, टिकैटगंज, मेडिकल काॅलेज, घण्टाघर, भुलभुलैया, हुसड़िया चैराहा, पालिटेक्निक चैराहा बी0बी0डी0, इंजीनियरिंग काॅलेज, तुलसीदास मार्ग, लक्ष्मण गौसाला, आकांक्षा परिसर, महात्मागांधी मार्ग, इत्यादि मार्गों/क्षेत्रों में वाटर स्प्रिकलिंग मशीन, मैकेनिकल सेटिंग एवं वाटर टैंकरों से छिड़काव कराते हुए । AIQ लेवल कम किए जाने किये जाने हेतु कार्यवाही की जा रही है।