लखनऊ। शो नवाब्स द्वारा आयोजित शो नवाब्स हॉफ मैराथन के प्रोमो की लांचिंग दिनांक 28 नवंबर को बहुत ही धूमधाम से गोमती नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क के गेट नंबर तीन पर की गई।
इस प्रोमो लांचिंग के अवसर पर तमाम प्रतिभगियों ने एक लंबी दौड़ लगाकर लांचिंग स्थान पर पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जो दृश्य बहुत ही शानदार दिखा। इस मैराथन में पूरे भारत से प्रतिभागी 19 दिसंबर को कोविड काल में फ्रंट लाइन वर्कर कोरोना वारियर्स के लिए एक साथ रन करेगे और उनके कार्यो को अपने ही अंदाज़ में सराहने का काम करेंगे।
शो नवाब्स के फाउंडर करन चाहर ने बताया कि इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य कोरोना वारियर्स चिकित्सको, पुलिसकर्मियों, डिलीवरी ब्वाय, सफाई कर्मियों उन सभी का आभार व्यक्त करने के लिए किया गया है जिन लोगों ने इस घातक महामारी में अपनी जान की परवाह न करके देश सेवा में एक योद्धा की भूमिका निभाई है। प्रोमो लांचिंग के दौरान इस प्रतियोगिता के आयोजक,प्रायोजक एवं प्रतिभगियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रोमो लांचिंग के साथ इस अवसर पर मैराथन की टी शर्ट की भी लांचिंग की गई। इसके पश्चात सभी लोंगो द्वारा अल्पाहार लेकर 19 दिसंबर की भव्य तैयारियों के लिए कार्यक्रम को विराम दिया गया।
