Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को तहजीबों का शहर कहा जाता है, लेकिन हाल में कुछ घटनाएं ऐसी हो जाती हैं कि यह शहर अपने आप पर शर्मिंदा हो जाता है. ऐसी ही एक घटना का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सड़क पर दोे युवतियां आपस में लड़ती हुई और गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं.
राजधानी लखनऊ में पार्टी में नशा और बाहर बवाल करना अब आम बात हो गई है. आए दिन बार, क्लब और लाउंज से वीडियो वायरल होते रहते हैं. एक बार फिर बीच सड़क में दो युवतियों की मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है. मामला आशियाना थानाक्षेत्र के स्काई हिल्टन का है.
वायरल वीडियो 2 मिनट 14 सेकेंड का है. इस वीडियो में लड़कियां मारपीट और गाली गलौज करती नजर आ रही हैं. वीडियो स्काई हिल्टन का बताया जा रहा है. माई बार के बाद अब स्काई हिल्टन शहर का विवादित नाम बन रहा है.
वीडियो के आधार पर थाने में एक युवती ने मुकदमा दर्ज कराया है. दो युवतियों और एक युवक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. तीनों पर धारा 376, 504, 506, 307, 352, और 423 जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है.
