
सत्यबन्धु भारत
Coronavirus Cases Live Updates: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus Cases) के मामले लगातार कम हो रहे हैं. देशभर में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 13 हजार से कुछ अधिक केस आए हैं. साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी तेजी से घट रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 13,058 नए केस रिपोर्ट हुए हैं. वहीं, एक दिन में 164 कोरोना मरीजों की मौत हुई है. अब तक 4,52,454 लोगों की घातक वायरस के चलते जान जा चुकी है.
रिकवरी रेट मौजूदा समय में 98.14 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है. वहीं, बीते 24 घंटे में 19,470 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए हैं जबकि अब तक 3,34,58,801 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं.
एक्टिव केस, कुल मामलों का 0.54 प्रतिशत है, यह मार्च 2020 के बाद सबसे कम है. संख्या के आधार पर बात करें तो देश में फिलहाल 1,83,118 मरीजों का कोरोना इलाज चल रहा है, जो 227 दिनों के निचले स्तर पर है.
संक्रमण दर की ुबात की जाए तो वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.36 प्रतिशत है, जो पिछले 116 दिनों से तीन प्रतिशत के नीचे है. वहीं, दैनिक संक्रमण दर 1.11% प्रतिशत है. यह पिछले 50 दिनों से तीन फीसदी के नीचे है.
