सत्यबन्धु भारत। उमेश कुमार
बांगरमऊ उन्नाव ।अपना दल एस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ग्राम जगटापुर निवासी सुलेख पटेल का लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया । वह 52 वर्ष के थे और कुछ दिनों से डेंगू बुखार से ग्रसित थे । उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना पर दल के जिलाध्यक्ष अमरेश पटेल उनके घर पँहुचे और शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया । जिला अध्यक्ष श्री पटेल ने
बताया कि इन्होंने वर्ष 1999 में अपना दल की सदस्यता ग्रहण की थी । तब से लगातार विधानसभा अध्यक्ष के पद पर कार्यरत रहे । इनका 22 वर्षों का कार्यकाल पार्टी के प्रति अमूल्य रहा । इस मौके पर जिला अध्यक्ष महिला मंच साधना पटेल ,जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच वसी रजा, जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश पाल ,जिला उपाध्यक्ष लोक मंच बंसीलाल अर्कवंशी, जोन अध्यक्ष विनोद कटियार, जिला कोषाध्यक्ष पटेल राम राज चेतन, प्रतीक कटियार,
अमनदीप मयंक कटियार , रंजीत कटियार , सरोज तिवारी आदि ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की ।
