सत्यबन्धु भारत
उन्नाव, बिछिया। पिछले दो दिन से हो रही बारिश से, सदर तहसील के किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। बारिश से खेतों में कटी तथा खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई है। वहीं आलू व सरसों की हाल ही में बोई गई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। बारिश के रूप में आए तबाही के मंजर को देख किसानों के घरों में चूल्हे तक नहीं जले हैं।
प्रशासन ने अभी तक नुकसान का सर्वे तक शुरू नहीं कराया है। इससे किसानों में रोष व्याप्त है।
सदर तहसील के गांव मैता, सराय कटियान,पडरीकला,तौरा, जरगांव,कोरारी कलां,कोईथर, इचौली, अटेसुआ,ओरहर,बड़ौरा व तारगांव सहित सैकड़ों गांवों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। किसानों में राजा सिंह, संजय कुमार, राकेश, सुंदरलाल, सोमानी सिंह, पंकज तिवारी, फरीद अहमद ,व राम बहादुर ने बताया कि बारिश से धान, आलू, सरसों,व बाजरा की
फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेतों में एक-एक फीट पानी भरा हुआ है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर किसानों की फसलों का सर्वे करा कर मुआवजा दिलाने की मांग की बात कही है।
