लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कार्यों को कराए बिना ही पूर्व प्रधान डकार गए विकास

वर्तमान प्रधान ने जांच व कार्यवाही लगाई गुहार


सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। हरदोई जिले में पूर्व की गांवों की सरकारों द्वारा विकास कराया गया हो, न कराया गया हो, फर्क नही पड़ता, लेकिन पिछले पांच सालों में प्रधानों व सचिवों का जमकर विकास हुआ। उन्हीं में से एक है शाहाबाद ब्लॉक। शाहाबाद ब्लॉक में पिछले पाँच बर्षों में ऐसा विकास हुआ कि कुछ ग्राम पंचायतों का विकास जमीन पर पहुंचने से पहले ही दफन हो गया।
शाहाबाद ब्लॉक में पिछले 05  बर्षों के ग्रामीण विकास विकासों की यदि हर ग्राम पंचायत की जांच हो जाए तो शायद गिने-चुने ही प्रधान जेल जाने से बचें और शायद घोटालों में कोई सचिव संलिप्त न निकले तो इससे बड़ी अतिशयोक्ति नही होगी।
ऐसा ही एक मामला शाहाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत रायपुर गुलरहा का सामने आया है, जहाँ बिना विकास कराए ही पूर्व प्रधान मनोज मिश्रा ने विकास कार्यों का धन हड़प लिया। वहीं वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान की जांच कराने की मांग करते हुए कार्यवाही की मांग की।
शाहाबाद ब्लॉक की ग्रामपंचायत रायपुर गुलरहा में वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान मनोज मिश्रा पर बृजबिहारी के मकान से तालाब तक नाली निर्माण, पंचायत भवन से डामर तक खड़ंज्जा निर्माण जोकि सिर्फ शिवपाल के खेत तक ही बना,कैटल शेड निर्माण का धन,अखिलेश के घर से डैडी के खेत तक चकरोड निर्माण का धन हड़पने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की।
अब प्रश्न यह उठता है यदि वर्तमान प्रधान द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच होती है या ठंडे बस्ते में डाल दी जाएगी, जांच में यदि बास्तव में फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो क्या पूर्व प्रधान मनोज मिश्रा व सचिव पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और यदि इतना बड़ा घोटाला शाहाबाद ब्लॉक की रायपुर गुलरहा में निकलता है तो अनुमान लगाया जा सकता है कि अन्य पूर्व प्रधानों ने भी विकास कार्यों का धन हड़पा होगा।