लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बिजली का तार टूटकर गिरने से गरीब का आशियाना जलकर हुआ राख



सत्यबन्धु भारत

पुरवा उन्नाव। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते घर के ऊपर से गुजरी 11हजार विद्युत लाइन टूट कर गिर गई जिससे गरीब का आशियाना जलकर स्वाहा हो गया सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी मार्ग सकरा होने के कारण ना पहुंचने पर  मोहल्ले वासियों और फायर बिग्रेड की टीम ने हैंड पंप का सहारा लेकर आग पर काबू पाया l
कस्बा के मोहल्ला पश्चिम टोला में रामकुमार व भुल्लू पुत्र सुखलाल उम्र 50 वर्ष ब्लॉक स्थित पशु चिकित्सालय के नजदीक झोपड़ी डालकर परिवार सहित रहता है  4: बजे लगभग उसके घर के ऊपर से गुजरी 11000 विद्युत लाइन स्पार्क कर टूट गई और उसके झोपड़ी पर जा गिरी जानवर जिसे देखते ही देखते उसकी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी किंतु तार गिरने की वजह से आग बुझाने की हिम्मत नहीं हुई वही ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसके बाद विद्युत विभाग से लाइन बंद करवाई गई विद्युत सप्लाई बंद कराई गई सकरी मार्ग सकरा होने के कारण फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके तक नहीं पहुंच पाई जिससे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों और मोहल्ले के तमाम लोगों ने हैंडपंप का सहारा लेकर आग पर काबू पाया l वही रामकुमार ने बताया  घर में रखा  50 हजार रुपए कीमत का सामान जल गया है।