लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

प्लाटून कमांडर के सेवानिवृत्ति पर होमगार्ड जवानो के छलके आंसू



सत्यबन्धु भारत

पिहानी,हरदोई। कोतवाली मे  सेवाओं के बाद सेवानिवृत्ति  जाने दर्द उसकी आंखों में छलक रहा था। मौका था होमगार्ड जवान प्लाटून कमांडर सुरेश चंद्र यादव की सेवानिवृत्ति 
विदाई के पल सेवानिवृत्त होने पर होमगार्ड को दी भावभीनी विदाई दी गई। कोतवाली पिहानी में तैनात हेड मुहर्रिर राजेंद्र सैनी ने शाल उड़ाकर, रविंद्र सिंह ने अंग वस्त्र देकर व राजेश दुबे ने माल्यार्पण कर प्लाटून कमांडर सुरेश चंद्र यादव को भावभीनी विदाई दी।
आमतौर पर दरोगा व इंस्पेक्टर के सेवानिवृत्त होने पर थानों व चौकियों में विदाई समारोह का आयोजन होता देखा गया है।  पुलिसकर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने वाले होमगार्ड प्लाटून कमांडर सुरेश चंद्र यादव के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीन ी विदाई दी। थाने में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों ने होमगार्ड को शॉल ओढ़ाकर व उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने सुरेश चंद्र यादव की कार्य प्रणाली की प्रशंसा की।
 इस मौके पर आशुतोष सिंह, राजेंद्र सिंह ,आशुतोष सिंह ,प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, नंदलाल लक्ष्मण प्रसाद, हरिपाल ,बृजभूषण, उमाकांत मिश्रा, प्रताप सिंह यादव  चंद्रसेन, जफरील, शंभू दयाल, पीतांबर सिंह  सुशील, हरिराम, मोहम्मद अबरार, विक्रम लाल ,लक्ष्मण प्रसाद वर्मा ,योगेंद्र सिंह मौर्य ,पीसी पांडे आज होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।