सत्यबन्धु भारत
उन्नाव। पुरवा कोतवाली प्रभारी के निर्देश पर महिला आरक्षियों ने नगर के कॉलेजों में जाकर महिला सशक्तिकरण के तहत छात्राओ को जागरूक कर महिला हेल्प नंबरों सहित अन्य नंबरों की जानकारी दी। बुधवार को कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर महिला कांस्टेबल सुमन यादव एवं महिमा यादव ने महिला सशक्तिकरण के
तहत नगर के बी०ए०ए०एस इंटर कॉलेज, एम०आर०आर०एस इंटर कॉलेज एवं राजकीय विद्यालय की छात्राओ को महिला सशक्तिकरण के तहत जागरूक कर महिला हेल्पलाइन नंबर सहित अन्य नंबरों की जानकारी दी और 24 घंटे पुलिस की हर संभव मदद का भरोसा दिया।
