सत्यबन्धु भारत
करनैलगंज गोंडा। सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से एवं प्रक्रिया एवं उत्पाद विकास केंद्र आगरा के निर्देशानुसार तथा एजुकेशनल टेक्निकल इंस्टिट्यूट के तत्वाधान में स्फूर्ति योजना के अंतर्गत संचालित गोंडा एंब्रायडरी एंड गारमेंट क्लस्टर के 510 कारीगरों का कैंप के माध्यम से हस्तशिल्प कार्ड बनवाया जाएगा यह जानकारी क्लस्टर डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव संदीप कुमार ने दी ! श्री कुमार ने बताया कि आर्टीजन कार्ड बनने के बाद कारीगर भारत सरकार एवं राज्य सरकार की ओर से आयोजित होने वाली मार्केटिंग प्रोग्राम में भाग ले सकेंगे जिसमें देशभर के सरकारी मेलों में स्टाल मुफ्त मिलेगी आने जाने का किराया निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा प्रत्येक कारीगर को आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज के दो कलर फोटो एवं आधार कार्ड की छाया प्रति देना अनिवार्य है वही हस्तशिल्प कारीगरों को प्रधानमंत्री बीमा योजना से भी बीमित कर दिया जाएगा ।