लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश

पुलिस ने 04 बदमाश किए गिरफ़्तार, चोरी की 6 मोटर साइकिल बरामद



सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार

सुरसा,हरदोई। सुरसा पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर एक अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। मंगलवार को थाना सुरसा पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली की दो बदमाश गौशाला तिराहे पर खडे हैं। बताया गया कि उन्होंने कुछ बाईकें झाड़ियों में छिपा रखी है। जो चोरी की है और बेचने की फिराक में हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद यादव ने मय पुलिस टीम के साथ तत्काल गौशाला तिराहे पर पहुंचे तो दो बदमाश अपनी अपनी मोटरसाइकिलों को स्टार्ट कर सेमरा की ओर भागने लगे जिस पर पुलिस ने घेरकर दोनों बदमाशों संजय पुत्र जगन्नाथ निवासी अतरछा बुजुर्ग थाना बिलग्राम व सुनील कुमार पुत्र माधवराम निवासी जगतपुर थाना सुरसा जनपद हरदोई को पकड़ लिया। पूंछताछ पर दोनों बदमाशों ने बताया कि हमारे पास चोरी की मोटरसाइकिलें हैं जो हमने प्रदीप उर्फ भूरा पुत्र मोतीलाल निवासी अजमत नगर कबीरपुरवा थाना बिलग्राम के माध्यम से सलमान पुत्र अज्ञात निवासी पिहानी जनपद हरदोई से खरीदी थी। सलमान और भूरा उर्फ प्रदीप पुनः गाड़ी बेचने के लिए आने वाले हैं। जिन्होंने चोरी की कुछ गाड़ियां यही जंगल में झाड़ियों में छुपा रखी हैं। इस पर पुलिस ने छिपकर सलमान व भूरा उर्फ प्रदीप के आने का इंतजार किया। कुछ ही देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आकर मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी कर झाड़ियों की ओर चले तो पकड़े गए बदमाश सुनील ने बताया कि यही भूरा और प्रदीप सलमान हैं इस पर पुलिस ने इन दोनों बदमाशों सलमान पुत्र आजम गाजी निवासी उजागर पुरवा थाना पिहानी, प्रदीप पुत्र मोतीलाल निवासी अजमत नगर कबीरनपुरवा थाना बिलग्राम को भी घेर कर पकड़ लिया गया।  जब बदमाशों से पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में ढकी तीन चोरी की मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। चारो बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

वही एसपी अजय कुमार ने बताया कि सुरसा पुलिस टीम ने 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। जो हरदोई, लखनऊ व कन्नौज के अलग अलग थानों से चोरी की गईं थीं। जिनमें तीन मोटरसाइकिलें चोरी की हैं और तीन मोटरसाइकिलों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। जिनकी जांच पड़ताल चल रही है। गिरोह का मुख्य सरगना सलमान है। चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं एसपी ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए 20 हजार का नकद का पुरस्कार दिया है।