लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

अखिल भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने योगी जी को दिया धन्यवाद व जताया आभार



सत्यबन्धु भारत

लखनऊ स्थित संगठन के प्रदेश कार्यालय पर लखीमपुर हिंसा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी"के0डी0" की अध्यक्षता में एक आपात बैठक का आयोजन किया गया।
जिसमें,अखिल भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के द्वारा लखीमपुर हिंसा में मारे गए पत्रकार साथी रमन कश्यप को 2 मिनट का मौन रखकर श्रदाँजलि दिया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने लखीमपुर  में हुई हिंसा में पत्रकार साथी रमन कश्यप के मारे जाने पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा उनके परिवार को 45 लाख की आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर प्रदेश के  पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

संगठन के प्रदेश सचिव डी0पी0 सिंह ने उत्तर प्रदेश में पत्रकारों पर आए दिन हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए "पत्रकारों की सुरक्षा के लिए   जल्द से जल्द सख्त कानून बनाने" की मांग को दोहराया।

बैठक का संचालन संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाम नबी खान ने किया।इस अवसर पर विवेक वर्मा,राहुल मिश्रा, राजीव जायसवाल,ताहिर हुसैन, हिंमाशु रावत,शहला किदवयी,सुरेश गुप्ता,अबदुल रहमान 'आजाद' व काफी संख्या में संगठन के प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।