सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
पिहानी,हरदोई। पिहानी कोतवाली क्षेत्र के दूल्हापुर गांव में (14) वर्षीय छात्र पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गयी।
जानकारी के मुताबिक पिहानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुल्हापुर निवासी राममूर्ति का बेटा अनीस देर शाम को अपने खेत पर घास लेने गया था। खेत पर जाते समय किसी जंगली जानवर ने अचानक उस पर हमला कर दिया। जंगली जानवर के हमले से अनीस के चेहरे पर काफी जख्म हो गए। देर शाम अचानक हुए
हमले के कारण बालक यह नहीं समझ सका कि वह जंगली जानवर कौन था। अनीस की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े, परंतु तब तक जंगली जानवर वहां से भाग निकला। घायल अनीस को इलाज के लिए सीएचसी पिहानी ले आए। जहां हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला
अस्पताल रेफर कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक हरदोई से भी उक्त बालक को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
