सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह ने आज नगर के तिकोनिया पार्क के निकट पार्टी कार्यालय चयनिका मे दस्तक दी। जहां बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनाव 2022 के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की।
उन्होंने कार्यालय प्रभारी ऋषि बाजपेई को ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का सुझाव दिया। कई जुझारू कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सिंह को उत्तर दिया कि उनका नारा "एक ही जंग मरते दम तक कांग्रेस के संग" रहा है और रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला सचिव मन्सूर अली, ताजुद्दीन व सलीम सहित माबूद, अनीश, आरिफ, सत्यनारायण, ज्वाला प्रधान, गोकरन, शमशाद, विजय, सुनील, श्रीप्रकाश, राधेश्याम व कमलेश कश्यप आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
