
सत्यबन्धु भारत।सी वी आज़ाद
हरदोई जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन धरपकड़ के साथ ही साथ व ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए मिशन जागरूकता की भी शुरुआत कर दी है उनके द्वारा लगातार कराई जा रही कार्यवाही से न सिर्फ अवैध शराब के अड्डे धराशायी हो रहे हैं बल्कि ग्रामीणों में जागरूकता का विस्तृत प्रचार प्रसार होने के चलते ग्रामीण अंचलों में अवैध कच्ची शराब के सेवन से हो सकने वाली हानियों की चर्चा आम
है जिससे शराब की भट्टियां धधकने की गुंजाइश खत्म होती दिख रही है, मंगलवार को ऑपरेशन धरपकड़ के तहत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार द्वारा आबकारी व सम्बंधित थाने की पुलिस टीम के साथ थाना पाली के ग्राम भौरापुर, सलोनी व हरन ख़ुदा में दबिश की कार्रवाई की गई। दबिश के दौरान सघन तलाशी में लगभग 20 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं लगभग 120 किलो लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए
लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 2 अभियुक्तों पर अभियोग पंजीकृत किये गए। ग्रामीणों को कच्ची शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में जागरूक किया गया।जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर द्वारा बताया गया कि
ऑपरेशन धरपकड़ के साथ ही साथ मिशन जागरूकता की शरुआत की गई है जो निरन्तर जारी रहेगी व बताया गया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 द्वारा हरदोई- फरूखाबाद मार्ग पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों की व ढाबों की चेकिंग की जा रही है ।
