सत्यबन्धु भारत
उन्नाव,बिछिया। शुक्रवार रात पुरवा कोतवाली क्षेत्र के तौरा गांव निवासी एक किसान के घर चोरों ने घर से नकदी व जेवरात समेत लाखों का माल किया पार। सूचना पर पहुँची पुरवा पुलिस ने जाँच पड़ताल कर कार्यवाही की बात कही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तौरा निवासी किसान अजय मिश्रा पुत्र मस्ताना मिश्रा जो कि शुक्रवार देर रात खाना खा कर अपने परिवार
के साथ घर के मेन दरवाजे में ताला लगाकर बाहर कमरे में सो रहे थे। देर रात तभी चोर मेन गेट के पास बनी कच्ची दीवाल फांदकर घर मे घुसे। घर के अंदर एक कमरे का ताला तोड़ बक्शो में रखे जेवरात में एक चैन,दो अंगूठी,एक जोड़ी झुमकी,एक जोड़ी पायल व पच्चीस से तीस हजार रुपये नकदी पार कर ले गए। सुबह जब अजय मिश्रा की पत्नी लक्ष्मी मिश्रा पति के व्यापार जाने के बाद जब वह घर पहुँची तो कमरे का ताला टूटा देख वह दंग रह गयी। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी पुरवा पुलिस को दी। मौके पर पुरवा पुलिस के हल्के के सिपाही परवेज घटनास्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल कर वापस लौट गई। पीड़ित ने कोतवाली में चोरी हुए सामान व नकदी का शिकायती
पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराकर कार्यवाही की जाएगी।
