हसनगंज उन्नाव। राष्ट्र प्रेरणा मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन मूल्यों से प्रेरित राष्ट्र समर्पित नौजवान मंच एवं उसकी सहयोगी संस्थाओं द्वारा लक्ष्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंतर्गत दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न जनपदों से 300 से अधिक युवा महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों ने विभिन्न दौड़ के वर्गों में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ थानाध्यक्ष एवं चेयरमैन के द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
तत्पश्चात् थानाध्यक्ष महोदय एवं चेयरमैन ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का प्रारंभ करवाया।
इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि,यह दौड़ सिर्फ दौड़ नहीं है बल्कि आपके जीवन में नई तरंग नया उत्साह लाने का एक मौका है। जीवन की यात्रा में हमें दौड़ना पड़ता है और यह दौड़ भी आपकी जीवन की यात्रा की एक महान दौड़ है जिसमें आप अपने आप को अव्वल साबित करें और जीवन में आगे बढ़े ।
इस अवसर पर मंच के ओजस्वी अध्यक्ष रामजीवन कनौजिया ने कहा कि,यह दौड़ एक अर्थ में बहुत अद्भुत और अलग है क्योंकि समाज में सबसे ज्यादा बेटियां उपेक्षित रहती हैं बेटियां को इस दौड़ में प्रतिभाग करा करके मंच अपनी जिम्मेदारी को निभा रहा है क्योंकि जब तक आधी आबादी आगे नहीं बढ़ेगी तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा।
कार्यक्रम में मंच के महामंत्री
अनुज मिश्रा जिला अध्यक्ष सतीश चौधरी गौरी शंकर कुलदीप यादव सरवन कुमार विपिन मौर्य बृजेंद्र प्रताप ध्यान प्रकाश चौरसिया मानव वर्मा आशीष कुमार समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
दौड़ प्रतियोगिता में अंकिता यादव कोमल देवी पिंकी देवी आशा पाल नीलम शर्मा सुधीर सुधीर यादव लकी सिंह सौरव कनौजिया रोहित सिंह समेत अनेक अभ्यर्थी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में विजेता रहे जिनको आगामी 15 अक्टूबर कलाम जयंती के अवसर पर संस्थान द्वारा पुनः कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मंच के ओजस्वी
मंच के संस्थापक उमेश तिवारी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया और सभी का आभार व्यक्त किया।
