गला रेतकर हत्या करने के बाद पीठ पर गोली भी मारी
सत्यबन्धु भारत। सन्दीप कुमार
हरदोई। संपत्ति के बटवारे से संतुष्ट न होने पर बड़े भाई ने छोटे भाई की गला रेत कर हत्या की निर्मम हत्या। गला रेतने के बाद उसकी पीठ में गोली भी मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद निवासी मनोज (35) की ससुराल देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालतापुरवा में है। मनोज पिछले कई वर्षों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रहकर हरदोई रेलवेगंज में कास्मेटिक की दुकान चलाता था।
मृतक की पत्नि ने बताया कि 10 दिन पहले उसके पैतृक गांव जलालाबाद में भाइयों-भाइयों में संपत्ति का बंटवारा हुआ था। इस बंटवारे से मनोज का बड़ा भाई राकेश संतुष्ट नहीं था। जिसके चलते रविवार की रात लगभग दो बजे बड़े जलालाबाद गांव से आकर बड़े भाई राकेश ने लालतापुरवा गांव स्थित मकान में पहुंचकर दूसरी मंजिल पर सो रहे मनोज की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी पीठ में गोली मार दी। परिजनों को घटना का पता सुबह लगभग 5 बजे चला। परिजनों ने
सुबह तड़के पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही फॉरेसिस टीम ने भी साक्ष्य जुटाए
सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि संपत्ति बटवारे में सगे बड़े भाई द्वारा हत्या किए जाने की बात सामने आई है। वही पूरे मामले की जांच की जा रही है।
