लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

गौशाला न बनने से किसानों ने छुट्टा मवेशियों को जर्जर स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में किया बंद



सत्यबन्धु भारतदीपक मिश्रा

उन्नाव। जनपद के बिछिया गांव में गौशाला न बनाये जाने से छुट्टा मवेशी किसानों की खड़ी फसल बर्बाद होता देख त्रस्त होकर किसानों ने शनिवार आधा सैकड़ा छुट्टा मवेशियों को बिछिया जर्जर स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में बंद कर चारे पानी की व्यवस्था किसान चंदे से कर रहे हैं।
बिछिया गाँव में पांच वर्ष से गौशाला न बनाये जाने से छुट्टा मवेशी किसानों की खड़ी फसल को बर्बाद कर रहे हैं। 
किसानों ने कई बार गौशाला बनाये जाने की मांग ब्लॉक  अधिकारियों से की थी।
गौशाला न बनाये जाने पर आक्रोशित किसानों ने आधा सैकड़ा मवेशियों को एकत्रित कर ब्लॉक के एक जर्जर स्वास्थ्य केंद्र में बंद कर चंदे से चारे पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।

बीडीओ चंद्रशेखर ने बताया की मामला मेरी जानकारी में नही है। ब्लॉक कर्मचारियों को भेजकर इसकी जांच करा रहे हैं।