लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बेकाबू रफ्तार से बढ़ रही सिलेंडर और तेल की कीमतें

गैस सिलेंडर का मूल्य 955 रुपये और पेट्रोल 100 के पार पहुंचा





सत्यबन्धु भारत

हरदोई। दिनों दिन बढ़ती महंगाई ने आम आदमी को परेशान कर दिया है। सिलेंडर और पेट्रोल की कीमतें बेकाबू रफ्तार से बढ़ रही है सिलेंडर के दामों में फिर से इजाफा होने के चलते अब 955 रुपये का हो गया है जबकि पेट्रोल की कीमतें भी 100 के पार पहुंच चुकी है।
सिलेंडर महंगा होने से सबसे ज्यादा ग्रहणीया परेशान हैं उन्हें सिलेंडर भरवाने के लिए दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। अब 15 रुपये इजाफा होने के बाद बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर रुपये 955 में बिक रहा है। वहीं आलम यह है कि उज्जवला योजना में मिलने वाले सिलेंडर तो ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रिफिल ही नही करवा पा रहे है।
इसके अलावा पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी अंकुश नहीं लग पाया है लगभग 25 पैसे बढ़ने के बाद कोथावां कस्बे के आस पास क्षेत्रो में पेट्रोल ₹99.89 पैसे से लेकर रुपये 99.93 पैसे में बिक रहा है आम जनता का कहना है कि तेल और सिलेंडर की कीमतों में कमी होने की जरूरी है। इसकी कीमते घटेगी। तो महंगाई पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा। वर्तमान सरकार को आम आदमी का बोझ कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।