सत्यबन्धु भारत
हरदोई। शुक्रवार को जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -एक राम अवध सरोज द्वारा थाना पिहानी पुलिस टीम के साथ ग्राम मझिला, हफीजउद्दीनपुर, मंसूर नगर में दबिश की कार्यवाही की गई ।दबिश दौरान सघन तलाशी अभियान चलाया गया ,तलाशी में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 50 किलोग्राम लहन बरामद हुई ,शराब को कब्जे में लेकर लहंन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया ।एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत थाना पिहानी में मुकदमा
दर्ज कराया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 गिरीश कुमार द्वारा थाना बेनीगंज के ग्राम शहदिन ,कोरो कला ,जरौवा ,शैफू ,राउदपुर में आबकारी एवं थाना बेनीगंज पुलिस टीम के साथ संयुक्त दबिश की कार्रवाई की गई, दबिश के दौरान लगभग 25 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 200किलोग्राम लहन बरामद हुई ,शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर नष्ट करा दिया गया। दो व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया एवं थाना मल्लावां के कंजर पुरवा मिर्जापुर, ग्राम रामपुर में आबकारी एवं थाना मल्लावां पुलिस की संयुक्त टीम के साथ दबिश की कार्रवाई की गई।दबिश दौरान तलाशी में लगभग 20 लीटर कच्ची शराब एवं लगभग 70
किलोग्राम लहन बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत दो अभियोग थाना मल्लावां में पंजीकृत कराया गया। बहीं आबकारी टीम ने हरदोई- शाहजहांपुर मार्ग पर अवैध शराब की तस्करी रोकने के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की।
