
सत्यबन्धु भारत
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गांधी जयंती और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस शहर के गोमतीनगर में स्थित शैक्षिक संस्था आई एम आर टी के प्रांगण में मनाया गया जो की स्वच्छ भारत मिशन को समर्पित रहा। इस अवसर पर दिल्ली से पधारे डॉक्टर नेह श्रीवास्तव उपस्थित रहे जो केंद्र सरकार में अधिकारी रहते हुए विभिन्न राष्ट्रीय TV चैनल्ज़ पर होने वाली सामाजिक व राजनीतिक बहस का हिस्सा रहे हैं । मूल रूप से लखनऊ के रकाब गंज मोहल्ले के रहने वाले डॉ श्रीवास्तव ( रज्जू भैय्या) ने राजकीय जुबिली इंटरकॉलेज व लखनऊयूनिवर्सिटी से शिक्षा ली और केंद्रीय सचिवालय सेवा में चयन
के बाद विभिन्न मंत्रालयों में अधिकारी रहे और अब भारत सरकार के अपर सचिव के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर पश्चिमी लखनऊ में अपनी सेवाएं देने आ रहे हैं । अपनी सामाजिक व राजनीतिक पारीकी शुरुआत उन्होंने
गांधीजी और शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान व अमृत अभियान से की। इस अवसर पर भाजपा के श्री शिवा तिवारी जी, डा रामविलास वेदांती जी के प्रतिनिधि, श्रीमती स्वाति तिवारी,
भाजपा प्रतिनिधि व श्री मनीष श्रीवास्तव जी ने भी अपने अपने विचार रखे व श्रीवास्तव जी को सहयोग देने का भरोसा दिया।
