लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

बढ़ते अपराध के प्रति महिलाओं को किया जागरूक



सत्यबन्धु भारत

शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने लगातार बढ़ते अपराध के प्रति महिलाओं को एक बैठक लगाकर जागरूक किया। वही जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज मोहल्ला गढ़ी खुर्द में प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक संपन्न हुई।   शाहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने लगातार बढ़ते साइबर अपराध के बारे में लोगों को विस्तृत से जानकारी दी और बताया आजकल बड़ी मात्रा में साइबर अपराध होने लगे हैं। जिनसे लोगों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। साइबर क्राइम से जुड़े हुए यह लोग एटीएम कार्ड, आधार नम्बर या विभिन्न चीजों के जानकारी लेकर लोगों के खातों से पैसा निकाल रहे हैं। इसीलिए सभी को जागरूक होने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि कोई भी नागरिक अपने किसी भी खाते की जानकारी किसी भी कॉल पर ना दे ना ही अपने पर्सनल खाता किसी को बताए क्योंकि बैंक के अधिकारी कोई भी कॉल नहीं करते हैं ना ही बैंक कोई डिटेल मांगता है उसके बाद ही लोग जाल में फंसकर आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं। इसके लिए सभी को जागरूक होना अनिवार्य है।