लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

कोतवाली गेट के सामने साले बहनोई में चले लात घूंसे, वीडियो वायरल



सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार

शाहाबाद,हरदोई। पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते दोनों पक्षों का समझौता शाहाबाद कोतवाली में गुरुबार को होने आया। शाहाबाद कोतवाली के सामने सुलह समझौता के लिए आए पति-पत्नी के बीच जमकर हुई हाथापाई जिसके बाद साले बहनोई में जमकर चले लात घूंसे जिसका वीडियो किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर जनपद के मोहल्ला हथौड़ा बुजुर्ग निवासी रामकिशोर ने बताया की उन्होंने अपनी पुत्री किरन की शादी शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर कल्लू निवासी विमलेश के साथ की थी। रामकिशोर ने बताया कि विमलेश नशे का आदी है और इसी के चलते वह अपनी पत्नी किरन को आए दिन मारता पीटता था। जिसके चलते रामकिशोर ने अपनी पुत्री व अपने आठ वर्षीय नाती को एक सप्ताह पहले ही उसने मायके बुला लिया था। जिसके बाद विमलेश ने सोमवार को अपने 8 माह के बच्चों को चुपके से शाहजहांपुर से ले आया। जिसके चलते आज इसी बात को लेकर सुला समझौता शाहाबाद कोतवाली में होना था लेकिन कोतवाली में प्रवेश होने से पहले गेट पर ही पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी जब परिजनों ने समझाया बुझाया तो साले बहनोई में लात घूंसे चलने लगे। जब यह खबर कोतवाली के पुलिसकर्मियों को लगी तो पुलिसकर्मी आनन-फानन में दौड़े और मामले को शांत कराया और पत्नी को हिरासत में लिया। फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।