सत्यबन्धु भारत। मुनीश कुमार
शाहाबाद,हरदोई। शाहाबाद भाजपा सरकार अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में ऐसा कुछ नहीं किया जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंच सके। पिछड़े वर्ग के लोगों को पीछे ढकेलने में सरकार लगी है। विधानसभा चुनाव में पिछड़े वर्ग के लोग
ही भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील ठोकेंगे।
ये बातें समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहीं। शाहाबाद के पूर्व विधायक आसिफ खान (बब्बू ) ने सपा पिछड़ा वर्ग एवं कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन की तरफ से आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया उन्होंने कहा कि पिछड़ा समाज शिक्षा समेत अन्य मामलों में काफी पीछे है। सरकार आरक्षण समाप्त कर इस वर्ग को मुख्यधारा से हटाने की साजिश कर रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सर्वसमाज के साथ पिछड़ों के हिमायती हैं। उन्हें पुन: सीएम बनाने के लिए सभी को एकजुट होना होगा।
पूर्व विधायक आसिफ खान ने कहा कि जब से भाजपा सरकार में आई है, तब से सिर्फ पिछड़ों व दलितों को आपस में लड़ाने का कार्य किया है। यह पिछड़ा सम्मेलन सभी को एकजुट करने में कारगर होगा। सम्मेलन की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह (जीतू) और संचालन अबु तालिब खान,प्रदीप राजवंसी, जब्बार खान, रहमत अली (मोनू)नसीम खान , जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव इस दौरान किसान नेता विमलेश सिंह (लोधी) डॉ अरुण मौर्या आदि मौजूद रहे।
