सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। क्षेत्र के बांगरमऊ संडीला मार्ग पर बांगरमऊ से संडीला की ओर जा रहे आलू लदे डीसीएम का टायर फटने से डीसीएम सड़क के किनारे खाई में चला गया। डीसीएम में सवार आमिर व नबी अहमद डीसीएम में बुरी तरह फस गए जिन्हें मौके पार जेसीबी की मदद से बाहर निकला कर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक डीसीएम आलू की बोरियां लादकर बांगरमऊ से संडीला जा रहा था जिसे सीतापुर जनपद के ग्राम पैगंबरपुर महमूदाबाद निवासी मूज्जे पुत्र मंजूर अहमद चला रहा था। तथा सीतापुर जनपद के
पैगंबरपुर निवासी आमिर पुत्र कर्रार लखनऊ जनपद के मड़ियांव थाना क्षेत्र के प्रीति नगर निवासी नबी अहमद पुत्र अब्दुल शकूर सवार थे। संडीला जाते वक्त मटुकरी तथा माखन खेड़ा गांव के मध्य डीसीएम का अगला बाई तरफ का टायर अचानक फट गया जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर बाई तरफ चला गया। जिससे उसमे सवार आमिर और नबी अहमद बुरी तरीके से फंस गए जिन्हें मौके पर जेसीबी की मदद से निकलाकर वाहन को किनारे खड़ा कराया गया। तथा घायल
आमिर व नबी अहमद को एंबुलेंस द्वारा बांगरमऊ नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हेतु भेजा गया।
