लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

आई डब्ल्यू ऑफिस के स्टोर में सांप दिखने से मचा हड़कंप

 सर्प मित्र ने रेस्क्यू कर पकड़ा सांप, वन विभाग को सौंपा वन टीम ने सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ा



सत्यबन्धु भारत

कछौना,हरदोई। बालामऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन के आई डब्ल्यू ऑफिस में शुक्रवार को उस समय खलबली मच गई, जब कर्मचारियों ने ऑफिस के स्टोर में एक सर्प की हल्की झलक देखकर उसकी मौजूदगी का एहसास किया। कार्यालय परिसर में सर्प की मौजूदगी की वजह से डरे सहमे रेल कर्मियों ने वन विभाग की स्नेक रेस्क्यू टीम के मेंबर कुलदीप को इसकी सूचना दी।

स्नेक रेस्क्यू स्पेशलिस्ट कुलदीप ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें भय मुक्त किया और रेस्क्यू शुरू किया। कुछ ही देर में रेस्क्यू आपरेशन सफल हुआ और रेलवे आफिस के स्टोर से डेढ़ फीट का एक दुर्लभ प्रजाति का गैर विषैला दो मुहां सांप पकड़ा गया। जिसे वन विभाग के फॉरेस्टर सुशील श्रीवास्तव, सर्पमित्र कुलदीप और अन्य वन कर्मियों ने सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया। दुर्लभ बताए जाने वाले इस सर्प के बारे में पूंछे जाने पर सर्पमित्र कुलदीप ने बताया कि इस सर्प को रेड सैंड बोआ या दो मुहां सांप के नाम से जाना जाता है, जो बिल्कुल भी जहरीला नहीं होता है। इस सांप को दुर्लभ बताकर अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्कर इनकी तस्करी करते हैं। इस सांप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है। इसी वजह से सर्प की यह प्रजाति विलुप्त होने के कगार पर है।

वहीं वन दरोगा सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि रेड सेंड बोआ का दो मुंह का होना भी अफवाह है। यह दुर्लभ भी नहीं होता। सामान्य तौर पर जंगलों में पाया जाता है। वन विभाग की टीम द्वारा बीते समय में ऐसे काफी सांपों को सुरक्षित पकड़कर जंगलो में छोड़ा जाता रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्लभ प्रजाति का बताकर इनकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है, इसलिए इनकी तस्करी बढ़ रही है। हालांकि इस पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाते हैं और तस्करों पर भी नजर रखी जाती है।

बता दें की वन क्षेत्र कछौना में कोबरा और नाग सांप सहित कई तरह के विशैले सर्प बड़ी तादात में पाए जाते हैं। यहां के सघन जंगलों में इनका प्राकृतिक पर्यावास है। इसके साथ ही बारिश के दिनों में सर्प बिल से निकल कर सुरक्षित ठिकानों की तलाश में लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं। पिछले दिनों पतसेनी देहात ग्रामसभा  में एक व्यक्ति की गुमटी के भीतर घुसे कोबरा सर्प ने युवक को डस लिया था। समय रहते उपचार के अभाव में युवक के मौत हो गई थी। इस कोबरा को भी सर्प मित्र कुलदीप ने बहुत ही सावधानी के साथ बाहर निकाला था। इसके अलावा बरसात के दिनों आये दिन सर्प दंश के मामले प्रकाश में देखने को मिलते रहते हैं।