लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

ससुरालीजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता ने घर छोड़ा



सत्यबन्धु भारत

बीघापुर, उन्नाव। थाना क्षेत्र के सैदपुर में आये दिन ससुरालीजनों की प्रताड़ना से छुब्ध होकर विवाहिता घर छोड़कर कहीं चली गई। पुत्री के गायब हो जाने की सूचना पर बेटी की ससुराल पहुँची उसकी मां ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने पति सहित चार लोगों पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाराबंकी जनपद के पलौली निवासी शिव देवी पत्नी रामसेवक ने बताया कि उसकी पुत्री सुशीला का विवाह सैदपुर निवासी सूरज पुत्र राम बहादुर के साथ लगभग 8 वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह के कुछ वर्ष तो ठीक रहा पर विगत कुछ वर्षों से वह अपनी पत्नी को बुरी तरह मारता व पीटता था।ससुराल के अन्य लोग भी आये दिन किसी न किसी बात को लेकर उसे प्रताड़ित किया करते थे।बुधवार को बच्चों के सामने ही
एक बार फिर सुशीला के साथ उसके पति ने  बुरी तरह मारपीट की।जिससे छुब्ध होकर वह घर से चली गई और फोन से घटना की जानकारी अपनी मां को दी।बेटी की ससुराल पहुँची मां ने बेटी के न मिलने पर पुलिस में पति ,सास लक्षमनिया,ससुर राम बहादुर व देवर आकाश के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।प्रभारी निरीक्षक जे बी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है वहीं सुशीला गुस्सा होकर मुंबई चली गई थी उससे भी फोन पर बात हो गई है और वह वापस लौट रही है।