सत्यबन्धु भारत
बघौली,हरदोई। बघौली थानाक्षेत्र में शनिवार देर रात एक मुर्गा फार्म संचालक की धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से हत्या करने के बाद मुर्गी फार्म में लगभग 500 चूजों को भी मार दिया गया। रविवार सुबह तड़के संचालक का शव धान के खेत में पड़ा मिला। पत्नी ने धानके खेत में शव पड़ा देखकर बिलख पड़ी, और परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनिल कुमार यादव व स्थानीय पुलिस के साथ
फॉरेसिक टीम मौके पहुंचकर जांच पड़ताल की।
जानकारी के मुताबिक बघौली थानाक्षेत्र के अंर्तगत ग्राम कुइयां निवासी अखिलेश (31) पड़ोस के कमोलिया गांव के पास मुर्गी फार्म था। शनिवार की देर रात उनकी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पत्नी मोनिका ने बताया कि शनिवार की शाम को फार्म पर गांव के ही शिवकुमार साथ में गए थे, वह लगभग देर रात तक उसका इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं आया। सुबह जब पति को चाय देने
फॉर्म पर गई तो उन्होंने देखा कि लगभग 500 चूजें मरे पड़े हैं और अखिलेश मौके पर नही मिला तो उसने फार्म के आस-पास देखा तो माइनर में उसका शव पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) अनिल कुमार यादव व फोरेसिस टीम ने जांच पड़ताल की।
