सत्यबन्धु भारत
बांगरमऊ उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर ग्राम रघुवर खेड़ा के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर से बाइक सवार पेंटर की मौत हो गई । मृतक के चाचा की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवलापुर निवासी समरध्वज उर्फ राहुल 25 वर्ष पुत्र रमेश पेंटिंग का काम करता है । आज सुबह राहुल किसी काम से बाइक द्वारा बांगरमऊ आया था । घर लौटते समय लखनऊ मार्ग पर ग्राम रघुवर खेड़ा के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक के चाचा सत्यवान की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चाचा सत्यवान ने बताया आगामी 29 दिसंबर को राहुल की शादी होना थी । राहुल के माता-पिता व तीन भाई तथा एक बहन सभी पंजाब में रहकर मजदूरी करते हैं। जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है।
