सत्यबन्धु भारत
उन्नाव,बिछिया। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बिछिया बाजार में पुरवा विधायक की अगुवाई में सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।
पुरवा विधायक अनिल सिंह की अगुवाई में बिछिया बाजार में सैकड़ों की संख्या में संगठन के पदाधिकारी एकजुट होकर सेवा समर्पण के तहत तिरंगा यात्रा बाइकों पर सवार होकर बीजेपी के कार्यकर्ता तारगांव,जरगाँव, तौरा से होकर मंगतखेड़ा तक भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा में
सुमानी सिंह,दीपक त्रिवेदी, ध्रुव शुक्ला, विवेक तिवारी, डॉ अशोक सिंह सेंगर , रामबहाल सिंह,दिवाकर तिवारी, अभिषेक त्रिवेदी, संजय रावत व मोहन सिंह सुभाष चन्द्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
