लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

डबल डेकर बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत,भतीजा घायल



सत्यबन्धु भारत

बघौली,हरदोई। बघौली थानाक्षेत्र  के अंतर्गत बघौली-सांडी मार्ग पर दिल्ली जा रही डवल डेकर बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर हुई मौत, बाइक चालक भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जानकारी के मुताबिक बघौली थानाक्षेत्र के हन्नखुदा मजरा गंगापुर निवासिनी पंक्षी देवी अपने भतीजे मनीष के साथ बाइक से चौसा थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव अपने मायके जा रही थी तभी बघौली सांडी मार्ग पर महुराकला गांव के पास एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार पंछी देवी बाइक से सड़क पर जा गिरी, सिर में काफ़ी चोटें आई और मौके पर ही मौत हो। बाइक चालक भतीजा मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। वही बस चालक मौके से बस समेत भागने लगा, ग्रामीणों ने बस का पीछा किया तो कुछ दूर जाकर चालक बस छोड़ कर फरार हो गया।
 सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घायल मनीष को जिला अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।