लेटेस्ट खेल समाचार कोरोना देश राज्य क्राइम बिजनेस दुनिया नॉलेज ऑटो दुर्घटना ट्रेंडिंग लाइफ स्टाइल धर्म करियर टेक मनोरंजन

थाना टड़ियावां,सुरसा व कोतवाली देहात में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसपी ने सुनी जनसमस्याएं



सत्यबन्धु भारत

हरदोई। शनिवार को हरदोई जिले के सभी थानों में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान आई जन शिकायतों का निस्तारण किया गया। बहीं पुलिस अधीक्षक हरदोई अजय कुमार ने थाना टड़ियावां,सुरसा व कोतवाली देहात पहुँचकर जन शिकायतों को सुना व जन शिकायतों को सुनकर उनके तत्काल निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिये गए। राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को आपस में सामंजस्य बनाकर संयुक्त टीम के माध्यम से भूमि विवादों को सुलझाने के लिए निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मी मौजूद रहे।