
सत्यबन्धु भारत
बीघापुर, उन्नाव । बाजार में सब्जी खरीद रहे युवक का मोबाइल चोरी कर भाग रहा नाबालिग भीड़ के हत्थे चढ़ गया। भींड़ ने उसकी पिटाई कर पुलिस को सौप दिया।
शुक्रवार को थाना क्षेत्र के मगरायर निवासी रत्नेश बाजपेयी पुत्र अनिल बाजपेयी कस्बे की बाजार में सब्जी खरीद रहा था। इतने में एक युवक उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल कर भागने लगा । युवक
द्वारा शोर मचाने पर लोगों ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया।गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। एसएचओ जे बी पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया युवक नाबालिग है ।वह झारखंड के मूल
निवासी हैं और वर्तमान समय में कानपुर नगर में रह रहा था।
