सत्यबन्धु भारत
शाहाबाद,हरदोई। कोतवाली क्षेत्र के मलकापुर गांव स्थित जिओ मोबाइल टावर का ताला तोड़ मगंलवार की रात चोरों ने बैटरी पार कर दिया। अचानक लोकेशन नहीं मिलने पर ऑपरेटर टावर पहुंचा तो बैटरी गायब देख सन्न रह गया। बुधवार सुबह ऑपरेटर ने मामले की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मलकापुर गांव के समीप एक कपंनी का टावर है। टावर की सुरक्षा व देखभाल के लिए कोई भी तैनात नहीं है। जिसके चलते मगंलवार की रात टावर का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने बैटरी पार कर दीं। अचानक लोकेशन गायब देख ऑपरेटर सौरभ मिश्रा टावर पहुंचा तो बैटरी गायब थी। जनरेटर चलाते हुए नेटवर्क बहाल करने के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, सूचना पर
पहुंची डायल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
