सत्यबन्धु भारत
बाराबंकी। दिनांक 20.10.2021 को ग्राम भवनियापुर ब्लॉक त्रिवेदीगंज जिला बाराबंकी में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की स्फूर्ति परियोजना के मौनपालन एवं मधु प्रसंस्करण क्लस्टर, बाराबंकी में ग्रासरूट फ़ाउंडेशन के द्वारा एक दिवसीय जागरूकता एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 लोग शामिल हुए। जिसमे बहुत सी स्वयं सहायता समूह की महिलाए भी शामिल हुई। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए श्री प्रतिभाष श्रीवास्तव जी, प्राचार्य मण्डलीये ग्राम उद्योग प्रशिशक्षण केंद्र के.वी.आई.बी. से विशेष अतिथि के रूप में
उपस्थित रहे। उन्होंने खादी एवं ग्रामोद्योग द्वारा उधमिता को बढ़ावा देने वाली योजनाओ की जानकारी उपस्थित लोगो को दी। बृजेश सिंह जी हनीबी ब्रीडर और सप्लायर ने मौन पालन के क्षेत्र के मौको पर प्रकाश डाला। श्री बलराम मिश्रा जी ने मौन पालन पर विस्तृत टेक्निकल जानकारी दी। श्री आनंद पटेल जी, शिवबालक बी.फार्मा ने बताया की कोविड के बाद शहद की मांग बढ़ी है। टेक्निकल एजेंसी सी.टेड एवं नोडल एजेंसी आई.जी.टी.आर. का भी धन्यवाद किया गया। इस मौके पर लोगो को मास्क का
वितरण किया गया तथा हाथों को सेनेट्राइज किया गया। प्रतिभागियो को लंच पैकट का वितरण किया गया। इस मौके पर सुश्री तोमोशा मुखर्जी सीडीई, सर्वेश कुमार, सूरज आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
