
सत्यबन्धु भारत।सीवी आज़ाद
हरदोई। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के नेतृत्व व आदेश पर आबकारी निरीक्षको की अगुवाई में हरदोई आबकारी टीम द्वारा अवैध कच्ची शराब को समूल नष्ट करने को औचक दबिश के साथ ही वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर सार्थक प्रयास किया जा रहा है, आबकारी टीम द्वारा ग्रामीणों को अवैध कच्ची शराब से होने वाली जनहानियों से रूबरू कराते हुए उन्हें अवैध कच्ची
शराब का सेवन नही करने की सलाह व साथ ही अवैध शराब से सम्बंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या आबकारी टीम को देने का अनुरोध भी किया जा रहा है, आपको बताते चलें कि जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर के तल्ख तेवर के बाद हरदोई आबकारी टीम द्वारा लगातार युद्ध स्तर पर औचक दबिश, रोड व ढाबा चेकिंग के साथ ही साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है नतीजतन एक ओर समूचे हरदोई में अवैध शराब माफियाओं में अफरा तफरी मची हुई है तो दूसरी ओर अवैध शराब की बिक्री, तश्करी, मिलावट व ओवररेट का ग्राफ नगण्य दिखाई पड़ रहा है, इसी अभियान के तहत रविवार को भारी बारिश
के बावजूद आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 जितेंद्र प्रताप सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 अमित कुमार के द्वारा मय अधीनस्थ स्टाफ व
संबंधित थानो की पुलिस टीम के साथ थाना अतरौली के ग्राम बहुती कला, थाना बेनीगंज के ग्राम मजघवा व थाना कछौना के ग्राम समसपुर, नटपुरवा में दबिश की कार्रवाई की गई जिसमें लगभग 45 लीटर अवैध कच्ची शराब व लगभग 250 किलो लहन बरामद कर शराब को कब्जे में लेते हुए लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया, आबकारी अधिनियम की धारा 60 में 2 अभियोग थाना कछौना में पंजीकृत कराते हुए अभियुक्तों को जेल भेजा गया। ग्रामीणों को कच्ची शराब के सेवन से होने वाली जनहानि के बारे में जागरूक
किया गया। जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर ने आमजनमानस से अपील की है कि अवैध कच्ची शराब का सेवन बिल्कुल न करें यह जानलेवा हो सकती है, साथ ही यह भी बताया गया कि अवैध शराब से सम्बंधित अंतिम गतिविधि बन्द होने तक यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 द्वारा हरदोई लखनऊ मार्ग पर अवैध शराब की तश्करी रोकने के दृष्टिगत संदिग्ध वाहनों की एवं
ढाबों की चेकिंग की जा रही है।
