सत्यबन्धु भारत
पुरवा उन्नाव। सरकार बनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अपने पुराने व पार्टी में काम करने वाले धरातलीय नेताओ व पुराने सदस्यों के साथ ही नयी युवा जोश पीढ़ी के लोगो को धरातल पर पार्टी में जोड़ने का काम जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में युद्धस्तर पर कर रही है इसी कढ़ी में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मो०आरिफ पार्टी के निर्देशानुसार अपने जिले के पदाधिकारीयो की सूची जारी करते हुए पुरवा नगर के शाहरुख खान को अल्पसंख्यक
मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी,व सोशल मीडिया प्रभारी इजरार खान के पद की नियुक्ति की सूची जारी होते ही उनके समर्थकों व चाहेतो की खुशी का ठिकाना ना रहा और उनका एक दर्जन से भी ज्यादा लोगो ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर माला पहनाकर बस स्टेशन चौराहे पर जोरदार स्वागत किया वहीं वरिष्ठ पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत त्रिपाठी ने जिला मीडिया प्रभारी व सोशल मीडिया प्रभारी को माला पहनाते हुए मुंह मीठा कराया और पार्टियों की रीतियों नीतियों को भी बताया और उनको सरकार
की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए कहा इस दौरान सुशील तिवारी पत्रकार,हिन्दू युवा वाहिनी पवन तिवारी,,भीम शंकर त्रिपाठी, शिव प्रताप सिंह,विशाल,राकेश सोनकर, डॉक्टर हरी, फुरखान खान, आशीष मीजान आलम , जलील आबिद कलाकार अब्दुल वाहिद कलाबाज बब्बन खान सैकड़ों कार्यकर्ता ने जोरदारी के साथ स्वागत किया!
